हरदोई: पाली में नशेड़ी युवक ने पड़ोसी युवक को पेट में मारा चाकू, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाली/ हरदोई, अमृत विचार। पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना में एक नशेड़ी युवक ने पड़ोसी को नशे की हालत में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन घायल युवक को पाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। 

पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना निवासी मिथुन कश्यप पुत्र राम रतन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे अपने दरवाजे के सामने खड़ा था, तभी पड़ोसी रक्षपाल कश्यप पुत्र लक्ष्मण आया और उसे गाली गलौज करते हुए उसके पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गया, शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों के आ जाने से आरोपी भाग गया। घायल मिथुन को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया। पीड़ित मिथुन ने बताया कि आरोपी रक्षपाल नशे का आदी है और आए दिन मोहल्ले में झगड़ा फसाद करता रहता है। 
वहीं मामले को लेकर पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -अंबेडकरनगर: शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार