सरकार आने पर रायबरेली और अमेठी का एकसाथ होगा विकास: राहुल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी/रायबरेली, अमृत विचार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि गठबंधन की सरकार आने पर रायबरेली और अमेठी के विकास में बराबर की तवज्जो दी जायेगी। अमेठी संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज-नंदमहर में गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा “ मैं आपका हूं,अमेठी का हूं, था और रहूंगा। मैं भले रायबरेली से सांसद बनूं लेकिन अमेठी मेरा परिवार है और हमेशा रहेगा। जो काम/योजना रायबरेली आयेगी वह अमेठी आयेगी ये मेरी गारंटी है।” 

रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी,बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुये रायबरेली के कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि श्री मोदी संभावित हार को देखकर इस कदर बौखलाये हुये हैं कि वे उनकी ही भाषा में भाषण दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया वे जो चाहे श्री मोदी से बुलवा सकते हैं। उन्होने एक बार फिर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनाने में सफल होती है तो वे संविधान बदल देगी। आरक्षण खत्म कर देगी। सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में दे देगी और हर नागरिक के बोलने का अधिकार खत्म कर देगी। 

18 - 2024-05-17T193536.865

रायबरेली की पूर्व सांसद सोनिया गांधी ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा “ 20 साल तक एक सांसद के रूप में जो मुझे रायबरेली की जनता ने सेवा का मौका दिया है उसका ह्रदय से आभारी उसी तरह अमेठी की भी ह्रदय से आभारी हूँ इंदिरा गांधी के दिल मे भी रायबरेली से भावनात्मक लगाव था हमारे बच्चों के परिवार को यही शिक्षा दी गई है कि सबका आदर करो प्रेम करो लेकिन अन्याय का निडरतापूर्वक सामना करो और मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूँ जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे राहुल आपको निराश नही करेंगे।” 

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की साथी है और इन्होने किसानों जवानों समेत सभी को धोखा दिया है। उन्होंने खुद की खटाखट, खटाखट शब्द की तुकबंदी करते हुए लोगो से कहा कि भाजपा को जनता हटा देगी फटाफट,फटाफट, फटाफट और व्यंग कसा कि जो कहते थे कि न खायेंगे न खाने देगे वह सब माल डकार गए है गटागट गटागट। इससे पहले अमेठी में उन्होने कहा “ अमेठी में पहली बार मैं अपने पिता स्वर्गीय राजीव गांधी के साथ 42 साल पहले आया था। जब मैं 12 साल का बच्चा था। जो भी मैंने राजनीति में सीखा है, वो अमेठी की जनता ने मुझे सिखाया है। मैंने अपनी आँखों से अमेठी का और मेरे पिता का जो रिश्ता था, जो प्यार था, जो मोहब्बत थी, देखी और वही मेरी भी राजनीति है। ” 

17 - 2024-05-17T193207.596

उन्होने कहा कि जब गरीब युवा,महिला और पिछड़ों के पास एक लाख रुपये आयेंगे तो तो इस पैसे से कोई शर्ट खरीदेगा, कोई पैंट खरीदेगा, कोई मोबाइल फोन खरीदेगा, युवा मोबाइल फोन खरीदेंगे, स्कूटर खरीदेंगे, मोटर साइकिल खरीदेंगे, जैसे ही आपका पैसा मार्केट में जाएगा, वैसे ही हिंदुस्तान की सारी की सारी कंपनियां एक बार फिर चालू हो जाएंगी और उन्हीं कंपनियों में हिंदुस्तान के करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा और हम पहली नौकरी पक्की स्कीम में उनकी एक साल की ट्रेनिंग भी करवाएंगे। श्री गांधी ने कहा “ वास्तम में हम हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को जंप स्टार्ट कर रहे हैं। जैसे मोटर साइकिल के इंजन में पेट्रोल डाला जाता है, वैसे ही हम आपकी जेब में पैसा डालकर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था में पेट्रोल डाल रहे हैं, जंप स्टार्ट करने की तैयारी कर रहे हैं।” 

संकल्प सभा में राहुल और अखिलेश के अलावा संगठन महासचिव के .सी वेणुगोपाल, प्रभारी अमेठी लोकसभा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय,राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे, लोकदल चौधरी सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता से की भावुक अपील, कहा-मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं, राहुल को अपना मान कर रखना

संबंधित समाचार