एयरफोर्स कर्मचारी ने ससुराल में खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। एयरफोर्स में तैनात एक कर्मचारी ने शुक्रवार को ससुराल में खुद कोगोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना शुक्रवार को दोपहर बाद की है। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दरवाजर को खोला। पुलिस जब तक एयर फोर्स कर्मी को अस्पताल ले जाती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल मौत कारण दम्पत्ति के बीच विवाद बताया जा रहा है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कौशाम्बी के मूल निवासी आशीष कुमार (30) एयरफोर्स में कार्यरत थे। उनकी ससुराल बमरौली में थी। वह वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तैनात थी। अभी कुछ दिन पहले ही वह अपने ससुराल छुट्टी पर आये थे। शुक्रवार को वह अपने ससुराल में थे। अचानक दोपहर के बाद वह कमरे में जाकर अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान गोली की आवाज सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। परिजनों ने पुलिसको खबर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला और देखा तो आशीष की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या जांच में दम्पत्ति के विवाद की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें -सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता से की भावुक अपील, कहा-मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं, राहुल को अपना मान कर रखना

संबंधित समाचार