Banda News: निःशुल्क सफल ऑपरेशन कर चिकित्सक ने महिला की बचाई जान...परिजनों ने चिकित्सकों की टीम को दिया आर्शीवाद
बांदा में निःशुल्क सफल ऑपरेशन कर चिकित्सक ने महिला की बचाई जान
बांदा, अमृत विचार। महिला के गर्भ में मृत साढ़े आठ माह के शिशु के निःशुल्क सफल आपरेशन करते हुए चिकित्सक ने जान बचा ली। महिला के परिजनों ने चिकित्सक और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया। फिलहाल महिला पूरी तरह से सुरक्षित है।
आवास विकास स्थित शहर के एक प्रतिष्ठित सर्जरी सेंटर में चिकित्सक डा.अदिति श्रीवास्तव ने बबेरू तहसील क्षेत्र के अहार गांव निवासी सुमित्रा के गर्भ का सफल आपरेशन करते हुए उसकी जान बचा ली। चिकित्सक के मुताबिक सुमित्रा के गर्भ में साढ़े आठ माह का मृत शिशु था। उसकी लगातार तबियत खराब होती जा रही थी।
परिजन उसे सर्जरी सेंटर लेकर आए। जांच के बाद शुक्रवार को महिला के गर्भ का आपरेशन करते हुए साढ़े आठ माह के मृत बच्चे का शव बाहर निकाला। बताया कि यह आपरेशन पूरी तरह निशुल्क किया गया। महिला के परिजनों ने चिकित्सक को कार्यों की जमकर सराहना की।
