Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव आज शिव बाबा मैदान में सपा उम्मीदवार के समर्थन में करेंगे जनसभा, तैयारी पूरी
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अकबरपुर के शिवबाबा मैदान में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। जनसभा के दौरान अखिलेश पार्टी के उम्मीदवार लाल जी वर्मा के समर्थन के लिए लोगों से मतदान की अपील करेंगे।
वह पहले सुल्तानपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे जनपद अंबेडकरनगर पहुंचेंगे। वहीं मंच पर बैठने वालों की भी सूची तैयार कर ली गई है। समाजवादी पार्टी की जनसभा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।
यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए डायवर्जन भी किया गया है। रैली में आने वाली भीड़ के को देखते हुए अयोध्या जनपद की तरफ से आने वाले वाहनों को उन्नाव के रास्ते श्रावण क्षेत्र से टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने बताया कि पार्टी की तरफ से जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं।
यह भी पढ़ें:-कैसरगंज की लड़ाई ब्राह्मण बनाम ठाकुर पर आई, अभद्र टिप्पणी पर करन भूषण सिंह ने दी सफाई, जानें पूरा मामला
