सीतापुर: नदी में कूदी किशोरी का बाराबंकी बॉर्डर पर साइफन में फंसा मिला शव, मां ने चाचा, चाची पर लगाया यह गंभीर आरोप
सीतापुर,अमृत विचार। सदरपुर थाना इलाके में घर में हुए विवाद के बाद परिजनों के उकसावे पर नहर में कूदी किशोरी का शव घटना के तीसरे दिन पड़ोसी जनपद बाराबंकी के बड्डूपुर के दरियाबाद साईफन पर फंसा मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
शव की शिनाख्त मृतका की मां के द्वारा की गई है। मृतका की मां ने चाचा व चाची पर बेटी को मारने पीटने के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका की माँ ने सदरपुर पुलिस पर भी प्रार्थना पत्र देने के तीन दिन बाद तक एफआईआर न लिखने का आरोप लगाया।
बताते चले कि बीते बुधवार की दोपहर घर में हुए विवाद के बाद सरैंया महिपत सिंह की गुड़िया (17) पुत्री सुरेश ने गांव के सामने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। गुड़िया की मां नीलम पत्नी सुरेश ने सदरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह अपनी बेटी गुड़िया व बेटे राजू को आठ दिन पूर्व लेकर मायके थाना क्षेत्र मानपुर के तैयबसरांय गांव गई थी।
जहां से मंगलवार को बेटी गुड़िया और बेटे राजू को उसके पिता सुरेश मिर्च तोड़वाने के लिए ले आये थे। आरोप है कि गुड़िया से हुये झगड़े के बाद उसके चाचा अशोक पुत्र हरिशन व उनकी पत्नी ने मारापीटा और आत्महत्या के लिए उकसाते हुए घर से भगा दिया था, जिससे आहत होकर वह नहर में कूद गयी।
घटना के बाद से परिजन ग्रामीण गोताखोरों की मदद से गुड़िया की तलाश का कर रहे थे। आज गुड़िया का शव पड़ोसी जनपद बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद साइफन पर फंसा मिला। शव की पहचान उसकी मां ने गुड़िया के रूप में की। मौके पर पहुंची सदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के जिला मुख्यालय भेज दिया।
इस सम्बंध में सदरपुर थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि लड़की के नहर में कूदने की प्रारंभिक सूचना बुधवार को ही दर्ज कर ली गई थी। किसी पर आरोप प्रत्यारोप लगाये जाने का प्रार्थना पत्र नही प्राप्त हुआ है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-कैसरगंज की लड़ाई ब्राह्मण बनाम ठाकुर पर आई, अभद्र टिप्पणी पर करन भूषण सिंह ने दी सफाई, जानें पूरा मामला
