कुंभ मेला के सिलसिले में मुरादाबाद रेलवे और उत्तराखंड सरकार के बीच बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। उत्तराखंड के हरिद्वार में अगले साल होने वाले कुम्भ मेला की तैयारियों के संबंध में रविवार को मुरादाबाद रेलवे मण्डल के अधिकारियों और उत्तराखंड सरकार के कुम्भ मेला से सम्बंधित अधिकारियों के बीच वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक का आयोजन किया गया। रेलवे मंडल मुरादाबाद की प्रवक्ता सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि …

मुरादाबाद। उत्तराखंड के हरिद्वार में अगले साल होने वाले कुम्भ मेला की तैयारियों के संबंध में रविवार को मुरादाबाद रेलवे मण्डल के अधिकारियों और उत्तराखंड सरकार के कुम्भ मेला से सम्बंधित अधिकारियों के बीच वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक का आयोजन किया गया।

रेलवे मंडल मुरादाबाद की प्रवक्ता सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेला की सभी तैयारियों का जायजा लिया एवं रेल तथा मेला प्रशासन के बीच समन्वय के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मेला प्रशासन की तरफ से बताया गया कि कुंभ मेला के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश एवं गाइडलाइन्स बनाये जा रहे हैं। डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश द्वारा मेला एवं राज्य सरकार से अनुरोध किया गया कि मेला काल के जॉइंट ट्रैफिक प्लान को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर रेलवे को उपलब्ध करा दिया जाए ताकि रेलवे अपनी तैयारियां उसी के अनुरूप समय से पूरी कर सके।

इस संबंध में मेला प्रशासन की ओर से पुलिस महानिरीक्षक/कुम्भ मेला 2021 ने मुरादाबाद रेल प्रशासन को आश्वासन दिया कि ट्रैफिक प्लान शीघ्र ही उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके अलावा कुम्भ मेला से सम्बंधित चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों तथा आने वाले कुछ समन्वय के विषयों के समाधान के सम्बन्ध में भी सम्बंधित अधिकारियों द्वारा विस्तार में चर्चा की गई।

कुम्भ मेले के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण अन्य स्टेशन जैसे ज्वालापुर,रायवाला, मोतीचूर, ऋषिकेश (उत्तराखंड)में निर्माणाधीन कार्यों एवं उनमे राज्य सरकार के विभिन्न विभागों जैसे वन विभाग, यूपीसीएल, जल निगम इत्यादि से सम्बंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मेला काल में रेलवे की तरफ से स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में की जा रही अतिरिक्त व्यवस्थाओं का संक्षेप में विवरण दिया गया एवं राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग से इस कार्य में रेलवे का अधिकाधिक सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

इस बैठक में उत्तराखंड राज्य सरकार की ओर से दीपक रावत, मेलाधिकारी संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक/ कुम्भ मेला 2021 मंजूनाथ,पुलिस अधीक्षक राजकीय रेलवे पुलिस के अलावा जल निगम,यूपीसीएल,उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से डीआरएम तरुण प्रकाश, एडीआरएम (इंफ्रा)एन. एन. सिंह,प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेखा शर्मा तथा नवीन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संबंधित समाचार