मिर्जापुर: लापता किशोर का नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। जिले के पड़री थाना क्षेत्र के दूबेपुर महेवा गांव से शनिवार को लापता हुए 10 वर्षीय किशोर का दूसरे दिन रविवार को नदी में शव बरामद हुआ। इससे परिजनोंं सहित गांव में कोहराम मच गया है। किशोर शनिवार सुबह गाय चराने गया था। किशोर के गले पर सूजन पाई गई है और आंख से …

मिर्जापुर। जिले के पड़री थाना क्षेत्र के दूबेपुर महेवा गांव से शनिवार को लापता हुए 10 वर्षीय किशोर का दूसरे दिन रविवार को नदी में शव बरामद हुआ। इससे परिजनोंं सहित गांव में कोहराम मच गया है। किशोर शनिवार सुबह गाय चराने गया था। किशोर के गले पर सूजन पाई गई है और आंख से खून बह रहा था। किशोर की अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

शनिवार को थाना पड़री क्षेत्र अंतर्गत दुबेपुर महेवा गांव निवासी बलराम यादव का 10 वर्षीय पुत्र शनि दोपहर बाद गाय चराने घर से नदी की ओर निकला था, जो देर रात्रि तक घर वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की। देर रात तक किशोर न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना पड़री पुलिस ने खजुरी नदी में जाल डलवाकर छानबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। परिजन भी देर रात तक खोजबीन करने में जुटे रहे हैं। दूसरे दिन 18 अक्टूबर 2020 को सुबह 7 बजे के करीब नदी में शव प्राप्त होने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी पड़री मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार