लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह, यहां के काम का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं को देता हूं, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां    

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने मड़ियांव में एक जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जो भी काम हुआ है उसका श्रेय बीजेपी कार्यकर्ताओं को देना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि राजनीति करनी है तो सच बोलकर राजनीति करो, सार्थक राजनीति झूठ बोलकर नहीं होती है। राजनाथ ने कहा कि विपक्ष लगातार जनता को गुमराह करने में लगा है, इनके अंदर साहस नहीं है और इनके पास मुद्दों का अकाल है। 

अपने संवाद में भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष जनता की आँखों में धूल झोंककर समर्थन हासिल करना चाहती है, जबकि हमने जनता की आँखों में आंख डालकर राजनीति की है। कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह ने गरीबी हटाने का वादा किया था, लेकिन मोदी सरकार ने सिर्फ 10 साल के अंदर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि 2047 क्रॉस करते-करते भारत विश्व की महाशक्ति बन जायेगा। हमे विश्व महाशक्ति आक्रमण करने के लिए नहीं बल्कि जन कल्याण के लिए महाशक्ति बनना है। हमने कभी हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई नहीं किया। भारत माता की कोख से जो पैदा हुए है हम सभी भाई-भाई है। उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ को आगे ले जाना चाहता हूँ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जाना चाहते हैं। 


ये भी पढ़ें -कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का PM Modi पर करारा हमला, कहा- नरेंद्र मोदी झूठ बोलने में माहिर

 

संबंधित समाचार