जौनपुर: पेड़ की डाल गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों‌ में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केराकत, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र केअंतर्गत ग्राम‌ शहाबुद्दीनपुर में रविवार की सुबह काम  पर जा रहे एक मजदूर के ऊपर पेड़ की डाली गिरने से उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम नरेश पुत्र स्व, खुर्चन निवासी सरौनी पूरब पट्टी शहाबुद्दीनपुर में किसी के मकान निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करता था।

वह घर से निकलकर शहाबुद्दीनपुर में पेट्रोल पंप के सामने पंहुचा ही था कि अचानक ऊपर से आम के पेड़ की डाली गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केराकत ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक राम नरेश के तीन बच्चे जिसमे दो लड़का और एक लड़की है जिनका भरण पोषण वह मजदूरी करके करता था। उसकी मृत्यु के के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: तेज रफ्तार इनोवा कार ने वैन में मारी टक्कर, ड्राइवर सहित आधा दर्जन घायल

 

संबंधित समाचार