बदायूं: नगर पालिका, नगर पंचायत यूनियन की अध्यक्ष बनीं उसावां चेयरमैन प्रियंका

बदायूं: नगर पालिका, नगर पंचायत यूनियन की अध्यक्ष बनीं उसावां चेयरमैन प्रियंका

यूनियन का चेयरमैन बनने के बाद उसावां नगर पंचायत चेयरमैन प्रियंका अनिल सिंह चौहान के पति अनिल सिंह चौहान को बधाई देते अन्य चेयरमैन

बदायूं, अमृत विचार। शहर के कृष्णा लॉन में पहली बार नगर पालिका और नगर पंचायतों के चेयरमैन की बैठक का आयोजन किया गया। चेयरमैन की अनुपस्थिति में उनके पति ने प्रतिभाग किया। विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। नगर पंचायत उसावां की चेयरमैन प्रियंका अनिल सिंह चौहान को नगर पालिका, नगर पंचायत यूनियन का अध्यक्ष चुना गया है। सभी चेयरमैन पति ने अध्यक्ष के पति अनिल सिंह चौहान को बधाई दी।

कृष्णा लॉन में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक हुई बैठक में सर्वसम्मति से नगर पंचायत इस्लामनगर के निशांत मुशाहिद अली और बिसौली के नगर पालिका के चेयरमैन अबरार अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कछला नगर पंचायत के जगदीश सिंह लोनिया और नगर पंचायत सखानू के मोहम्मद फैसल यूनियन के महामंत्री बने हैं। 

इनके अलावा अलापुर नगर पंचायत की हुमा फहीम खां व सैदपुर नगर पंचायत के इशरत खां को सचिव बनाया गया है। बिल्सी नगर पालिका ज्ञान देवी को संगठन मंत्री, वजीरगंज की नूरसबा बेगम को प्रचार मंत्री, उसहैत के नगर पंचायत के नबाव हसन व दातागंज नगर पालिका चेयरमैन नैना गुप्ता को कोषाध्यक्ष और रुदायन की सीमा देवी व कुंवरगांव नगर पंचायत चेयरमैन ज्योति रानी मीडिया प्रभारी बनी हैं। 

बदायूं नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा, उझानी नगर पालिका चेयरमैन पूनम अग्रवाल, सहसवान के बाबर मियां, फैजगंज बेहटा के इसरार खां, ककराला के इंतखाब खां, गुलड़िया की तारादेवी, दहगवां की पार्वती और मुड़िया धुरेकी के अनुपम पाठक संरक्षक रहेंगे।

ये भी पढ़ें- बदायूं: प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या करने का आरोपी सनी गिरफ्तार