Bareilly News: बीजेपी की महिला नेता ने दुष्कर्म की कोशिश और जानलेवा हमले का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र की एक महिला भाजपा नेता ने दुष्कर्म की कोशिश और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पार्षद का चुनाव लड़ने के बाद से उससे लोग रंजिश मान रहे हैं। महिला ने बारादरी थाना में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्चों के झगड़े का मामला है, जिसमें पहले ही रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।

एजाजनगर गौंटिया निवासी महिला भाजपा महानगर इकाई की पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया है कि जब उन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा तो पड़ोसी ने चुनाव न लड़ने को दबाव डाला। उन्हीं के समाज के लोगों ने उनसे कहा कि भाजपा मुस्लिमों के खिलाफ काम कर रही है और मस्जिदें और मदरसे खत्म कर रही है। तुम भाजपा से चुनाव मत लड़ो। उन्होंने इसे नजरअंदाज कर चुनाव लड़ा। इस बात से नाराज लोग रंजिश मानने लगे। 

उनका आरोप है कि शुक्रवार को पड़ोसी ने 20-25 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उन्हें और उनके बेटे को रास्ते में घेर लिया और उन पर धारदार हथियार से हमला किया और दुष्कर्म की कोशिश की।

आरोप है कि लोगों ने उन्हें मोहल्ला न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी है। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय के अनुसार महिला के बेटे का बच्चों से झगड़ा हो गया था। महिला पक्ष की झगड़े की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। दुष्कर्म की कोशिश और जानलेवा हमले के आरोप गलत हैं।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: आईएमए के वार्षिकोत्सव में डॉक्टरों ने मिलाई ताल से ताल, जमकर किया धमाल

 

संबंधित समाचार