Bareilly News: आईएमए के वार्षिकोत्सव में डॉक्टरों ने मिलाई ताल से ताल, जमकर किया धमाल
बरेली, अमृत विचार। आईएमए सभागार रविवार देर शाम सतरंगी रोशनी से नहाया नजर आया। बॉलीवुड के गानों के तराने गूंज रहे थे। मौका था आईएमए के वार्षिकोत्सव का। इस दौरान डॉक्टरों ने गीतों पर ताल से ताल मिलाकर जमकर धमाल मचाया।
कार्यक्रम की शुरुआत आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार गोयल, सचिव डॉ. गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. निकुंज गोयल, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. आरके सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. आरके भास्कर और चेयरमैन कल्चरल कमेटी डॉ. राजकुमारी मित्तल ने की।

मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एसीएमओ डॉ.पवन कपाही और डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी रहे। वार्षिकोत्सव में डॉक्टरों ने नृत्य, गायन, कव्वाली, नाट्य आदि की प्रस्तुति दी। प्रभु श्री राम की कहानी, हनुमान चालीसा, नृत्य, राधे राधे गीत, हास्य में तिरुपति का विवाह समेत म्यूजिक क्लब के रिद्मिक रॉकर्स की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

एग्जीक्यूटिव समिति के ग्रुप डांस ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया, जिसकी कॉआर्डिनेटर डॉ. रितु राजीव रहीं। अंत में आईएमए की चौमासिक पत्रिका बिमा के नियमित पाठकों को पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही इस वर्ष सभी प्रतिभागियों को आईएमए आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
आयोजन में डॉ. राजकुमारी मित्तल, डॉ. मोनिका गोयल, डॉ. मनोज कुमार हिरानी, डॉ. आरके सिंह, डॉ. इरम शैफाली, डॉ. राजवीर गंगवार, डॉ. सारिका सेठ, डॉ. आशू हिरानी, डॉ. शिवम कामथान, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. अनीश बेग की विशेष भूमिका रही।
डॉ. केशव के डांस ग्रुप ने दी शानदार प्रस्तुति
एग्जीक्यूटिव समिति में सीनियर और जूनियर वर्ग में शामिल बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव कुमार अग्रवाल, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. अजय भारती, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. रवि खन्ना, डॉ. पीके बास, डॉ. एसपी अग्रवाल, डॉ. एमएम अग्रवाल आदि ने डांस ग्रुप में शानदार प्रस्तुति दी।
.jpeg)
ये भी पढे़ं- Bareilly News: सेटेलाइट के पास पार्किंग में चली गोली, युवक के पेट में धंसी
