बरेली: बच्चे न होने पर पति ने पत्नी और सास-ससुर को पीटा, विवाहिता ने लगाया ये आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज, अमृत विचार। निकाह के दो साल बाद भी संतान नहीं होने पर पति ने ससुराल में जाकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि उसने बचाने आए सास -ससुर को भी पीटा, जिससे सास का हाथ टूट गया।

कस्बे से सटे एक गांव में रह रही एक विवाहिता का आरोप है कि उसका निकाह शाहजहांपुर के एक युवक से दो साल पहले हुआ था। उसे कोई संतान नहीं होने पर ननद और पति उसे प्रताड़ित करते थे। जिससे तंग आकर वह यहां मायके में आकर रहने लगी। 

आरोप है कि रविवार शाम 5 बजे उसके पति ने मायके में आकर उसकी पिटाई की। उसे बचाने माता-पिता आए तो पति ने मां पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया और पिता भी घायल हो गए। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में बाइक मांगने का आरोप भी लगाया है। उसने पुलिस में तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: रोडवेज बस अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एक यात्री की मौत...35 लोग घायल

संबंधित समाचार