Video: बूथ संख्या 64 पर मतदान से वंचित करने का आरोप, पुलिस ने सुलझाया
बहराइच, अमृत विचार। जिले में कैसरगंज सीट के लिए दो विधान सभा में मतदान हो रहा है। कैसरगंज विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 64 में मतदाताओं ने बिना मतदान के वापस भेजे जाने का आरोप लगाया। हालांकि थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर बीएलओ से वार्ता की। जिसके बाद मतदान शुरू हो गया है।
कैसरगंज सीट के लिए जारी चुनाव में सुबह 11 बजे तक 29.4% प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें कैसरगंज और पयागपुर विधान सभा क्षेत्र शामिल हैं। कैसरगंज विधान सभा क्षेत्र के फखरपुर थाना क्षेत्र में बूथ संख्या 64 टेडवा अल्पी मिश्र में लोगों बिना कंप्यूटर के पर्ची पर मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया। इसका वीडियो समाचार ग्रुपों पर वायरल किया। जिसका संज्ञान लेकर फखरपुर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीएलओ से वार्ता की। बीएलओ कंप्यूटर की मतदाता पर्ची लाने की बात कही। जिस पर थानाध्यक्ष ने सूची में नाम होने और पर्ची देखकर मतदान करवाने की बात कही। इसके बाद मतदान शुरू हो गया। हालांकि 10 से 12 लोग पहले मतदान से वंचित हुए। इसके बाद पुनः सभी ने मतदान किया।
#Video : वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद वोट नहीं डलवाने की मतदाता ने कही बात#kaiserganjloksabha #upvoting #bahraich pic.twitter.com/CByttscpDD
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 20, 2024
ये भी पढ़ें -उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीट के लिए 11 बजे तक 27 प्रतिशत से अधिक मतदान
