प्रतापगढ़:  वोटिंग के बाद बोले राजा भैया,भाजपा प्रत्याशी को लेकर जनता में नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रतापगढ़।  कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र का चुनाव  सोमवार को सकुशल संपन्न हो गया। वोटिंग के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने भी बेती गांव के प्राथमिक विद्यालय पर बने पोलिंग बूथ पर दोपहर 12 बजे मतदान किया। इसके बाद राजा भैया ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा सांसद विनोद सोनकर के प्रति कहा कि कहा कि प्रत्याशी को लेकर कुंडा व बाबागंज की जनता में भी नाराजगी है।

 मालूम हो कि प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा मानिकपुर में आयोजित एक जनसभा में बिना नाम लिए राजा भैया के खिलाफ टिप्पणी की गई थी। कहा गया था कि राजा ईवीएम से पैदा होते हैं, अब ना कोई राजा रह गया है और ना ही कोई रानी।

इस बात को लेकर राजा भैया के समर्थकों में आक्रोश फैल गया था। जिसे लेकर सोशल मीडिया के अलावा वैसे भी लोगों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। इस पर सवाल के जवाब में स्वयं राजा भैया ने भी अनुप्रिया पटेल के इस बयान को आपत्ति जनक बताते हुए कहा कि ईवीएम से जनसेवक पैदा होते हैं, वह भी पांच वर्ष के लिए। अगले पांच वर्ष के बाद जनता यह सोचने पर मजबूर हो जाती है कि उसे जीवन दान दें की ना दे।

संबंधित समाचार