प्रतापगढ़ : भाजपा नेता के होटल में बेटे का जन्मदिन मनाने पहुंचा परिवार, प्रबंधक ने बरपाया कहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ अमृत विचार :  कोतवाही देहात के कटरामेदनीगंज स्थित भाजपा नेता के होटल में सोमवार की रात बेटे का जन्मदिन मनाने पहुंचे परिवार के साथ ही मामूली कहासुनी के दौरान प्रबंधक ने हमला कर दिया। हमले से आक्रोशित पीड़ित परिवार धरने पर बैठ प्रदर्शन करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले शांत कराने लगी।

कोतवाली देहात के भगेसरा पृथ्वीगंज निवासी महेंद्र सिंह मौर्य अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए कटरामेदनीगंज स्थित होटल में 12 लोगों के खाने व बैठने की एडवांस बुकिंग पहले से की थी। सोमवार की रात वह पूर्व निर्धारित समय पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ होटल पहुंचे। आरोप है कि काउंटर पर बैठे प्रबंधक ने जगह कम होने की बात कहते हुए अलग-अलग बैठने की बात कही। जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। परिवार के लोगों के हस्तक्षेप पर महेंद्र वहां से जाने लगे। आरोप है कि इस दाैरान होटल प्रबंधक डंडे से महेंद्र व उनके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।

मारपीट में महेंद्र का दांत टूट गया। हमले के बाद नाराज महेंद्र परिजनों के साथ धरने पर बैठकर हंगामा करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर धरने से उठाया। एसओ कोतवाली देहात विनीत उपाध्याय ने बताया कि विवाद की सूचना पर कटरा मेदनीगंज चौकी के पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार