Etawah Crime: वृद्धा की मारपीट के बाद की थी हत्या...पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इटावा में वृद्धा की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
इटावा, अमृत विचार। ऊसराहार थानाक्षेत्र के गांव मामन में बंटवारे के विवाद के बाद वृद्वा की मारपीट कर हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को गांव मामन निवासी राजबहादुर पुत्र धर्म सिंह ने ऊसराहार पर सूचना दी गयी कि उसके परिवार के सोनू पुत्र अमर सिंह एवं विनोद कुमार पुत्र वंशलाल बंटवारे को लेकर मेरे दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे।
विरोध करने पर लाठी के साथ मारपीट करने लगे। उसे बचाने के लिए आई उसकी मां सामुद्री देवी के भी लोगों ने सिर में लाठी मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस सम्बंध में पुलिस ने मारपीट करने व गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोनू पुत्र अमर सिंह व विनोद पुत्र वंशलाल निवासी ग्राम नगला मामन थाना ऊसराहार का गांव के ही रामलीला मैदान के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
