कासगंज: स्टेट बैंक के आधार कार्ड पोर्टल में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी, मचा हड़कंप,
कासगंज,अमृत विचार: मंगलवार सुबह स्टेट बैंक के आधार कार्ड केंद्र पोर्टल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। बैंक में पोर्टल पर आग लगने के कारण खलबली मच गई और यहां भगदड़ जैसा माहौल रहा। तत्काल सायरन बजा। दमकल कर्मी वाहन सहित मौके पर पहुंचे और वह मुश्किल आग पर काबू पाया।
सुबह बैंक में आधार केंद्र पोर्टल पर कर्मचारी कार्य कर रहे थे। तभी अचानक शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली और आग लग गई, जिससे कंप्यूटर सिस्टम प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गए। आग की लपटें बढ़ने लगी तो वहां खलबली मच गई।
सूचना तत्काल दमकल केंद्र को दी गई। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और वमुश्किल आग पर काबू पाया। इधर बैंक में पहुंचे उपभोक्ता भी घबराए हुए नजर आए और वे आग लगने का कारण जानने की कोशिश करते रहे। हालांकि, दस्तावेज नहीं जले हैं। जो आधार कार्ड बनाए गए थे वह सभी सुरक्षित हैं।
आधार कार्ड केंद्र पर आग लगने की सूचना जैसे ही मिली तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। कोई अधिक नुकसान नहीं हुआ है- राम वकील, इंस्पेक्टर
हम कार्य कर रहे थे। अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे प्रिंटर जल गया। कंप्यूटर सिस्टम जल गया और भी कुछ नुकसान हुआ है किसी को कोई चोट या झुलस नहीं आई है-अंकित कुमार, कर्मचारी आधार कार्ड केंद्र।
ये भी पढ़ें- कासगंज: नाले पर किया जा रहा था अतिक्रमण, प्रशासन का चला बुलडोजर
