प्रतापगढ़ :  हम भगवान राम के पुजारी, भाजपा व्यापारी है : प्रमोद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीडिया से मुखातिब हुए राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल के लिए मांगा जनसमर्थन

प्रतापगढ़ अमृत विचार : राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी मंगलवार को शैल श्याम पैलेस में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने  कहा कि राम हमारी आस्था हैं, हमारा विश्वास हैं। हम भगवान राम के पुजारी हैं,भाजपा भगवान राम की व्यापारी है।मुद्दे से दूर ये राम के नाम पर वोट का व्यापार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल को अपना समर्थन दें। रायबरेली की सीट में जीत का अंतर कितना रहेगा इसकी लड़ाई हुई है। कौशांबी में भी जीत तय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी की स्मृतियां ही शेष रह जाएंगी।  प्रमोद ने दावा किया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

प्रतापगढ़ की जनता पढ़ा लिखा सांसद चाहती है। उन्होंने कहा कि यह जनपद  पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय व राजा दिनेश सिंह के नाम से जाना जाता है। पांच साल में जिले में कोई प्रगति नहीं हुई इस कारण जनता खिलाफ हो गई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन किया है।

 तिवारी ने कहा कि प्रथम,द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ चक्र के मतदाताओं को मैं धन्यवाद देता हूं जिन्होंने एनडीए बीजेपी गठबंधन को रिजेक्ट कर दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी दक्षिण भारत में चुनाव प्रचार में है उनके सहयोगी यहां जुटे हुए हैं। उनका बड़ा भाई यहां है,जब छोटे की जरूरत होगी बुला लिया जाएगा। कांग्रेस की कुछ गारंटी के बारे में उन्होंने बताया कि सरकार बनने पर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपए, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी को खत्म करेंगे, प्रतिवर्ष 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।

इस अवसर पर आईएनडीआईए के  सपा के प्रत्याशी डॉ.एसपी सिंह पटेल ने कहा कि उनके चुनाव जीतने से दोनों सदन में जनता की बात मजबूती के साथ उठाई जा सकेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित श्याम किशोर शुक्ला, जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी,सपा के विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सौरभ सिंह,संजय पाण्डेय, डॉ. प्रश्नांत देव शुक्ल,मुकुंद तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश शुक्ल,महेंद्र शुक्ल,सूर्य प्रकाश शुक्ल,वेदांत तिवारी आदि रहे।

संबंधित समाचार