रामपुर: चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार: शराब के नशे में चाचा ने भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ग्रामीण पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

टांडा थाना क्षेत्र के निवासी मुकेश का कहना है कि 22 मई को उसके चाचा मेवाराम शराब पीकर आ गया। उसके बाद मुकेश से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मेवाराम पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: हड़ताल के चलते पूर्व सांसद की आचार संहिता के दो मामलों में नहीं हो सकी सुनवाई

संबंधित समाचार