उन्नाव: लापता तीनों किशोरों के कपड़े गंगातट पर मिले, डूबने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुक्लागंज/उन्नाव, अमृत विचार। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के मदनी नगर के रहने वाले तीन किशोर सुबह घर से नमाज अदा करने के लिए निकले थे, जिसके बाद सभी आनंद घाट के निकट गंगातट पर नहाने लगे। तीनों किशोर देर शाम तक घर नही पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन करनी शुरू की। आसपास के रहने वाले लोगों …

शुक्लागंज/उन्नाव, अमृत विचार। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के मदनी नगर के रहने वाले तीन किशोर सुबह घर से नमाज अदा करने के लिए निकले थे, जिसके बाद सभी आनंद घाट के निकट गंगातट पर नहाने लगे। तीनों किशोर देर शाम तक घर नही पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन करनी शुरू की। आसपास के रहने वाले लोगों की सूचना पर परिजन गंगातट के किनारे पहुंचे, जहां तीनों किशोरों के कपड़े तट किनारे रखे हुए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी गंगा में नहा रहे थे, तभी डूबने लगे। किशोरों के डूबने की सूचना पर परिजनों मे हड़कम्प मच गया। परिजनों की सूचना पर गंगाघाट कोतवाल अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवकों के शवों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी कुछ पता नही चल सका।

जानकारी के अनुसार मदनी नगर के रहने वाले मो. सैफ(12) व मो. फैज(12) पुत्र मो. ज़ाकिर अपने चचेरे भाई मो. वेश घर से सुबह 5 बजे नमाज अदा करने के लिए निकले, लेकिन वापस घर जाने के बजाय तीनों गंगा तट पर स्नान करने पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने के दौरान तीनों गंगा में डूब गए। गंगतट पर तीनों के कपड़े मिले हैं।

संबंधित समाचार