बरेली: सेना के दो जवान‍ों समेत 41 कोरोना संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना की रफ्तार अक्टूबर महीने में रोजाना कम हो रही है। रविवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार सेना के दो जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना की रफ्तार अक्टूबर महीने में रोजाना कम हो रही है। रविवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार सेना के दो जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा तीन संक्रमित जिला जेल में मिले हैं।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, रविवार को आईवीआरआई से 3059 सैंपलों की जांच में दस लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एंटीजन व ट्रूनॉट से 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। कुल 41 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
रेलवे कालोनी, पखौरानी, सूरजपुर परोरिया, क्योलड़िया, राम वाटिका, गुलपुरा, सलामतगंज, बिहार क कलां, शास्त्री नगर, बड़ी बिहार, देवचरा, मोमाली, हुसैनपुर, साहुकारा, ट्यूलिया, बन्नूलाल कालोनी, कैंट, कचहरी, नार्थ सिटी, सुरेश शर्मा नगर, आजाद नगर, महानगर, रेजिडेंसी गार्डन, सिद्धार्थ नगर, मेगा ड्रीम होम, इंद्रा नगर, मोहनपुर, श्रीनारायण आवास कालोनी, किला, जिला जेल, सिविल लाइंस, इज्जतनगर, ग्रीन पार्क में भी संक्रमित मिले हैं।

संबंधित समाचार