नोएडा में सरकारी अस्पताल में आग, कोई हताहत नहीं-मरीजों को किया गया शिफ्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। जिले में एक सरकारी अस्पताल में बुधवार को आग लग गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने आपातकालीन वार्ड और आईसीयू से मरीजों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इमारत के भूतल में रखी यूपीएस बैटरी में लगी आग को बुझा दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ नियंत्रण कक्ष ने सेक्टर 39 स्थित सरकारी अस्पताल के तलघर में आग लगने की सूचना अग्निशमन सेवा इकाई को सुबह 3.55 बजे दी। हमने तत्काल आठ दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा।’’ अधिकारी ने बताया,‘‘ इमारत में धुआं भरना शुरू ही हुआ था।

यहां के चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर मरीजों को आपातकालीन वार्ड और आईसीयू से दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर अच्छा काम किया। लगभग 25 मरीजों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।’’ उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यूपीएस की बैटरी 25 दिन पहले ही बदली गई थी।

ये भी पढ़ें -देवरिया में पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, दारोगा और साथी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार