बरेली: सिटी स्टेशन के पास मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान...हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिटी स्टेशन के पास लोगों ने एक युवक के शव को पड़ा देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस और जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। काफी देर बाद पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शव की पहचान नहीं हो पाई है। 

आज दोपहर सिटी स्टेशन के नए प्लेटफार्म के पास लोगों ने एक युवक के शव को पड़ा देखा। तुंरत ही इसकी सूचना जीआरपी और पुलिस को दी। घटना की सूचना पर जीआरपी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक दोनों पोस्टमार्टम करने से कतराते रहे। उसके बाद युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक के चेहरे पर चोट के निशान
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच में पाया कि युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है उसकी किसी ने हत्या कर दी और उसके शव को नाले के पास फेंककर फरार हो गया। उसके पास से एक थैला भी मिला है। जिसमें एक ताला और पुरानी चप्पले रखी थीं। पुलिस ने शव की काफी पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके बाद अज्ञात में उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढे़ं- बरेली: बस के ब्रेक फेल...डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा होने से टला

 

संबंधित समाचार