बहराइच :  सपा मुखिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की टिप्पणी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलदेव गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा सपा मुखिया नहीं रहे और पहना दिया माला

बहराइच, अमृत विचार। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी बलदेव गुप्ता नाम के व्यक्ति के सोशल साइट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। जिसका संज्ञान लेते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने केस दर्ज कराया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चौकसाहार के मजरा महंतपुरवा गांव निवासी बलदेव गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो दिन पूर्व पोस्ट डाला। जिसमें सपा मुखिया और पूर्व अखिलेश यादव के मौत की झूठी अफवाह उड़ा दी। जिसमें युवक ने लिखा है कि अखिलेश यादव अब नहीं रहे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर कल रात 12 बजे निधन की फोटो पोस्ट कर दी।

इसकी जानकारी सपा के लोगों को हुई तो नाराजगी फैल गई। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज जांच उप निरीक्षक बेचन प्रसाद को सौंपी गई है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

संबंधित समाचार