प्रयागराज: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोरांव/नैनी, प्रयागराज, अमृत विचार। यमुना नगर के कोरांव थानांतर्गत भगेसर गांव में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहा एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। 

ग्राम भागेसर थाना कोरांव प्रयागराज निवासी अंगनु हरिजन (60) गांव स्थित निर्माणाधीन मकान में गुरुवार को मजदूरी कर रहा था। उसी दौरान मकान की दीवार गिरने से वह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ काम कर रहा मजदूर राम कुमार नानक(40) भी घायल हो गया। 

दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां अंगनु की मौत हो गई। मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। श्रमिक प्रतिनिधि तथा अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रयागराज मंडल मंत्री शहजादे पत्रकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है साथ ही सरकार से उक्त गरीब की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-Lok Sabha Elections 2024: सुलतानपुर पहुंचे वरुण गांधी, मां मेनका के लिए किया प्रचार, जानें क्या कहा...

संबंधित समाचार