बहराइच: कलश यात्रा निकाल महिलाओं ने की लोक कल्याण की कामना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत पुराण कथा का हुआ शुभारंभ

बहराइच। कैसरगंज के ग्राम पंचायत कटका मरौठा मे निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। कैसरगंज, बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज तहसील के ग्राम कटका मरौठा मे आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण कथा और पंच कुण्डीय गायत्री  महायज्ञ के प्रथम दिन लोक कल्याण के लिए कलश यात्रा निकाली गयी। 

जिसका नेतृत्व माता भगवती कुंज आश्रम के व्यवस्थापक लाडली प्रसाद वर्मा ने किया। कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल मरौठा से निकलकर कटका भगत साहब के मंदिर पहुंची जहां से सरयू का जल लेकर कलश यात्रा पुनः कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई।इस कार्यक्रम मे कटका मरौठा के महिला मंडल की बहनों के द्वारा महत्वपूर्ण  योगदान दिया गया। 

कार्यक्रम में कथा वाचक राम शरण ने ज्ञान और भक्ति के माध्यम से मनुष्य जीवन को सफल कैसे बना सकते हैं? इस विषय पर बड़ा ही मार्मिक कथा का वर्णन किया।इस दौरान राजमणि त्रिपाठी, बेचन लाल,अवधेश कुमार सिंह,अनिल सिंह,इन्द्रजीत वर्मा, सन्तोष सिंह, प्रमोद कुमार वर्मा,रामफेरे निषाद,समीचीन मौर्या,रामजागे मौर्या,रामलखन निषाद, राजेन्द्र प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सबसे पहले हैदरगढ़ और आखिर में आएगा कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से परिणाम, 33 चक्र में पूरी होगी मतगणना

संबंधित समाचार