बुद्ध पूर्णिमा 2024 : हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे घाट, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंगा स्नान करने के बाद देव दर्शन कर मांगी मनौती

सोरोंजी, अमृत विचार। गुरुवार सुबह गंगा घाट हर-हर गंगे के जयकार से गूंज उठे। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। हर कोई आस्था में डूबा हुआ नजर आया। गंगा स्नान के करने के बाद श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर मनौती भी मांगी। वातावरण भक्तिमय रहा।

जिले में बुद्ध पूर्णिमा के पर हरि की पौड़ी, लहरा गंगा घाट, कछला गंगा घाट, कादरगंज घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। गंगा मैया की आरती उतारी और साधु और जरूरतमंदों को दान कर पुण्य अर्जित किया। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचने लगे। राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, दिल्ली एवं प्रदेश के कोने कोने से तीर्थंनगरी पहुंचे। 

e63c86a6-1576-4ad2-a8e9-cd1ef086da0f

श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तीर्थपुरोहितों से पूजन अनुष्ठान कराया। बदले में उन्हें दान दक्षिणा देकर आशीष ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराकर प्रसाद बांटा, श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां गंगा की पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। मां गंगा का चुनरी मनोरथ कर आरती उतारी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की व सूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा कर हरिनाम का संकीर्तन किया।

पुलिस रही मुस्तैद
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दूरदराज से क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पार्किंग की व्यवस्था के लिए रूट डायवर्ट कर वाहनों को कैनाल बाइपास से निकाला गया। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान पुलिस व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। हल्के वाहन अमरपुर घाट बाइपास से निकाले गए। शहर में सुबह जाम की स्थिति को देखते हुए नो एंट्री व्यवस्था प्रभावी की गई।

ये भी पढ़ें- Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा आज, जानिए इस दिन का महत्‍व और पूजा विधि

संबंधित समाचार