गोरखपुर: कांस्टेबल को चौकी में बीयर पिलाना महंगा पड़ा, हुआ निलंबित
गोरखपुर, अमृत विचार। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी पर कांस्टेबल को एक व्यक्ति को बियर पिलाना महंगा पड़ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से उक्त कांस्टेबल को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन अटैच कर दिया।
थाना गीडा के चौकी नौसढ़ पर नियुक्त कांस्टेबल चन्द्रभान सिंह चौकी के अंदर एक आदमी के साथ बैठकर बीयर पी रहे थे उसका वीडियो किसी ने बना लिया जो वायरल होने लगा वायरल वीडियो होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से चंद्रभान सिंह को निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया । फोटो नंबर 1
ये भी पढ़ें -सीतापुर: अभियुक्तो की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों पैदल ही सीएम से मिलने निकले
