पुलिया से सूखी नहर में गिरी कार, चार घायल-एक को आई मामूली चोट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। महराजगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पूराबाजार अंतर्गत ग्राम दुगवा, देवगढ़ के सामने शारदा सहायक नहर पर बनी पुलिया से टकराकर मऊ से अयोध्या दर्शन करने जा रहे कार सवार श्रद्धालु सूखी नहर में जा गिरी। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे जिन्हें मामूली चोटें आई है। पुलिस ने सभी चोटहिलों को इलाज के लिए सीएचसी पूराबाजार भेजवाया। 

थानाध्यक्ष महाराजगंज अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसा रविवार सुबह करीब 6:00 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों में रजत कुमार पुत्र हीरालाल, हीरालाल पुत्र कपिल देव, लल्लन गुप्ता पुत्र बालेश्वर प्रसाद गुप्ता, बबीता देवी पत्नी हीरालाल, रीता गुप्ता पत्नी जितेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी पूरा बाजार पहुंचाया। घायल परिवार ग्राम रतनपुरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ के निवासी है। सीएचसी पूरा बाजार के चिकित्सक डॉ नीरज सिंह ने बताया कि घायलों को सिर में चोटें आई थी। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद रजत कुमार हीरालाल, लल्लन गुप्ता बबीता देवी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया तथा रीता गुप्ता को मामूली चोट लगी थी उन्हें इलाज के बाद घर जाने दिया गया।

ये भी पढ़ें -गंगा दशहरा: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

संबंधित समाचार