सुलतानपुर में 24 घंटे में मिले 4 शव, तीन की नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोतवाली नगर, हलियापुर, गोसाईगंज और कुड़वार थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मिले है शव 

सुलतानपुर, अमृत विचार। बीते 24 घंटे में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार लोगों के शव संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया है। किसी के भी शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। वही स्थानीय लोगों की मानें तो गर्मी के चलते इन लोगों की मौत हुई है। हालांकि अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। मिले शवों में से एक की शिनाख्त हुई है तीन की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। 

कुड़वार थाना क्षेत्र के तिलक तिवारी का पुरवा में नाले के समीप शुक्रवार की शाम एक शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफ़लता नही मिली। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर में कुड़वार -अलीगंज रोड पर टहल रहा था। नाले के पास गिरने से उसके सिर पर मामूली चोट आई है। कुड़वार थाना प्रभारी अरूण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पंचनामा भर शव को मर्च्युरी भेजा गया है। 

वहीं, शनिवार की सुबह जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज स्टेशन पर एक शव पाया गया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने बताया कि एक बैग लेकर रात में टहल रहा था। रात में पंखे के नीचे सो गया था। नगर कोतवाल श्री राम पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को मर्च्युरी भेजा गया है। शिनाख्त का प्रयास चल रहा है।

गोसाईगंज संवाददाता के अनुसार शुक्रवार की देर शाम गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुदनापुर रोड पर भरथीपुर गांव के समीप एक शव मिला। सूचना पर पहुंचे दारोगा अमित सिंह ने शव को कब्जे में लेते हुए शव के शिनाख्त का प्रयास किया। शव की शिनाख्त स्थानीय थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी मोहन लाल के रूप में हुई। परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विंदेश्वरीगंज संवाददाता के अनुसार शनिवार की दोपहर हलियापुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के टोल के समीप सर्विस लेन पर एक शव मिला। सूचना पर पहुंची हलियापुर पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हलियापुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: पूर्व विधायक सोनू सिंह की सजा के खिलाफ अपील निरस्त, सेशन कोर्ट से सजा बहाल

 

संबंधित समाचार