सुलतानपुर के धोपाप में स्नान करते समय युवक की डूबने से मौत
सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले के थाना लंभुआ के प्रसिद्ध घाट धोपाप में रविवार को गंगा दशहरा पर स्नान करने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के लंभुआ निवासी विनोद सोनी (32) वर्ष आज सुबह गंगा दशहरा पर स्नान करने आये थे। स्नान करते समय धारा की गहराई में चले जाने से डूब गए। प्रशासन के कड़ी मशक्कत के बाद मछुवारों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें -पुलिया से सूखी नहर में गिरी कार, चार घायल-एक को आई मामूली चोट
