पीलीभीत: निलंबित सिपाही ने की आत्महत्या, लूट करने के मामले में भेजा गया था जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद में तैनात सिपाही रामू सिंह ने आत्महत्या कर ली। हरदोई जनपद में गर्रा नदी में उसका शव रविवार को मिला। सिपाही पूरनपुर कोतवाली में तैनाती के दौरान ही अफसर बनकर ग्रामीण से लूट करने के मामले में जेल भेजा गया था। उसके दो साथी भी जेल गए थे। इस घटना के बाद ही सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। 

सिपाही रामू सिंह 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था। मूल रूप से वह हरदोई जनपद के थाना अरवल क्षेत्र के खददीपुर चैनसिंह गांव का रहने वाला था। वह दो भाइयों में बड़ा था। सिपाही की मौत का पता चलने के बाद पीलीभीत पुलिस में खलबली मची रही।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: गंदे पानी के निकास की समस्या का होगा समाधान, चेयरमैन ने जेसीबी से खुदवाया नाला...बोले- जल्द होगा पक्का निर्माण

 

संबंधित समाचार