रामपुर: गांधी समाधि के निकट लग रहे कूड़े के ढेर, सफाई के नाम पर कर्मचारी कर रहे सिर्फ खानापूर्ति

रामपुर: गांधी समाधि के निकट लग रहे कूड़े के ढेर, सफाई के नाम पर कर्मचारी कर रहे सिर्फ खानापूर्ति

रामपुर,अमृत विचार: दिल्ली के राजघाट की तर्ज पर रामपुर में बनी गांधी समाधि निकट नवाब रामपुर की संपत्ति पर पालिकाकर्मचारी दिनों-रात कूड़े के ढेर लगा रहे हैं। गांधी समाधि पर देश-विदेश से बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, भीषण गर्मी में गांधी समाधि के निकट पड़ी गंदगी से उठती दुर्गंध के कारण नाक पर रुमाल लगा लेते हैं। 

इसके अलावा रात में शहर के लोग और बच्चे गांधी समाधि पर पहुंचते हैं। गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा को अमृत विचार ने स्थिति से अवगत कराया उन्होंन कहा कि शीघ्र ही गांधी समाधि के निकट कूड़ा पड़ने पर रोक लगाए जाने के लिए ईओ को निर्देशित करुंगा। 
शहर को साफ सुथरा रखने के संसाधन मौजूद होने के बाद भी सफाई व्यवस्था धड़ाम है। सफाई के लिए कर्मियों की फौज और पर्याप्त संसाधन हैं, लेकिन इसके बाद भी अधिकतर क्षेत्रों, मोहल्लों और गांधी समाधि के निकट कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इन कूड़े के ढेरों पर किसी भी पालिका के अधिकारी की नजर नहीं गई है।

जिसकी वजह से कूड़ेदान कूड़े से भरे हुए हैं। यह कूड़े के ढेर गांधी समाधि और लाखों रुपयों की लागत से बने गेट पर दाग लगा रहे हैं। मेजर अब्दुल राफे खान द्वार  के बराबर खाली स्थान पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां के आसपास के लोगों का कहना है कि गांधी समाधि के बराबर से बनी पार्क में सफाई करने के नाम पर कर्मचारी खानापूरी कर रहे हैं। जिसकी वजह से पार्क में लगे कूड़ेदान कूड़े से भरे हुए हैं।  

देश में 164, प्रदेश में मिल चुकी है 23 वीं रैंक
रामपुर स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग वर्ष 2023 में देश में 164 वीं, प्रदेश में 23 वीं रैंक आ चुकी है। इसके बाद भी शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं आ रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंक लाने को पालिका के अधिकारियों को काफी पापड़ बेलना पड़ेंगे। इसके बाद भी रैकिंग में काफी हद तक सुधार हो सकता है। 

नगर पालिका के पास यह है व्यवस्था
कर्मचारी-  संख्या
स्थाई-      162
संविदा-     153
ठेका-        500
ठेले-        375
छोटे हाथी-  60
ट्रैक्टर-       12
जेसीबी-      6
कूड़ा गाड़ी-    2
स्वीपिंग मशीन- 2
 
गांधी समाधि स्थित पार्क और मेजर अब्दुल राफे खान द्वार के बराबर से कूड़े को हटवाने के लिए ईओ को निर्देशित किया है। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए-संदीप कुमार वर्मा, नोडल अधिकारी, नगर निकाय।

ये भी पढ़ें- रामपुर : मजदूरी करने आ रहे बाइक सवार को डंपर ने मारी टक्कर, मौत