Bareilly News: जुलाई बाद 36 परिषदीय स्कूलों के नए भवन का निर्माण हो जाएगा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में जुलाई के बाद 36 परिषदीय स्कूलों के नए भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। स्कूलों के निर्माण के लिए जुलाई में बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है। इन स्कूलों में 22 प्राथमिक और 14 उच्च प्राथमिक स्कूल शामिल हैं।

विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक बजट स्वीकृत होने पर प्राथमिक स्कूलों पर लगभग 14 लाख और उच्च प्राथमिक स्कूलों को 23 लाख से अधिक की लागत से भवन तैयार कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इन स्कूलों में कक्षा, रसोई और शौचालय सहित सभी आधुनिक सुविधाएं स्थापित कराई जाएंगी। इसके लिए करीब तीन महीने पहले ही प्रस्ताव भेजा गया है।

186 में से अभी 100 स्कूल खंडहर
विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिले में परिषदीय स्कूलों के 186 खंडहर हो चुके भवनों को ध्वस्त किया जाना है, ताकि इन स्कूलों का पुर्ननिर्माण कराया जा सके लेकिन अभी इनमें से महज 86 खंडहर ही ध्वस्त कराए गए हैं। वहीं ध्वस्त कराए गए स्कूल के भवनों में से चार स्कूलों का पुर्ननिर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि खंडहर भवनों का मूल्यांकन दोबारा से कराया जाएगा और बाकी औपचारिकताएं भी पूरी की जाएंगी।

जिन स्कूलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है उनमें जल्द ही कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। जुलाई में भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृति होते ही जरूरी प्रक्रिया को पूरा करा लिया जाएगा ।- संजय सिंह, बीएसए

ये भी पढे़ं- Bareilly News: स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के 65 काम कागजों में पूरे, धरातल पर फिर भी अटके

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता