Farrukhabad Theft: सूर्य मंदिर में दानपत्र के ताले तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV खराब होने से चोराें को मिला फायदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सूर्य मंदिर से हजारों की चोरी

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शनिवार रात सूर्य मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दानपात्र तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। अगली सुबह चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की। 

कादरीगेट थानाक्षेत्र के गांव नरायनपुर में सूर्य मंदिर रिलायंस पंप के पास स्थित है। जिसमें बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर के पुजारी अर्पित मिश्रा मंदिर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में सो रहे थे। चोरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। 

जिसके बाद पहली मंजिल और दूसरी मंजिल पर रखी दानपात्र को तोड़कर हजारों की नकदी साफ कर दी। सुबह पुजारी के उठने पर कमरा बाहर से बंद मिला। जिसके बाद पता चला कि मंदिर की दोनों तिजोरी टूटी पड़ी है और नकदी गायब है। मंदिर के व्यवस्थापक मनोज शुक्ला ने बताया कि तिजोरी में लगभग 50 हजार के आस पास की नकदी थी। 

सीसीटीवी खराब होने का चोरों को मिला फायदा

मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे है। लेकिन बीते कुछ दिन पहले कैमरे खराब हो चुके थे। जिसके बाद कैमरे बनवाए नहीं गए। वहीं, मंदिर व्यवस्थापक मनोज शुक्ला का कहना है कि शायद चोरों को यह मालूम था कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब है। इसलिए उन्होंने बहुत आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

आठ साल पहले भी इसी मंदिर में हुई थी चोरी 

सूर्य मंदिर में बीते 14 अप्रैल 2016 को भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उस समय भी चोरों नें दानपात्र चोरी कर लिया था और दानपात्र मंदिर के पीछे ईट भट्टे के गढ्ढे में पड़ा मिला था। वहीं चोर शहर के कुचिया निवासी विकास मिश्रा की बाइक भी ले गये थे। उस समय भी चोरों ने मंदिर के पुजारी बसेली नवाबगंज निवासी अमित पाण्डेय को कमरे में सोते समय बाहर से बंद कर दिया था। घटना का  खुलासा आज तक नही हुआ। 

ये भी पढ़ें- Fatehpur: गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर डूबे...दो की मौत व एक को गोताखोरों ने बचाया, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

संबंधित समाचार