हरिद्वार: श्रीनगर में कार खाई में गिरने से दो बच्चों सहित चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। श्रीनगर में खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। कुल्हाड बैंड पर यह हादसा हुआ है, बताया जा रहा है ये लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी।

तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति सुरक्षित है और दो घायलों को निकाला गया है।

संबंधित समाचार