बरेली: हर घंटे में कितने आते हैं पर्यटक, जुटाई जानकारी...तीन स्थलों पर सर्वे के लिए पहुंचीं टीमें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में प्रति वर्ष आने वाले पर्यटकों की संख्या का वास्तविक पता लगाने के लिए शनिवार से पहले चरण के तहत सर्वे शुरू हो गया है। चिन्हित स्थलों पर अगले 15 दिनों तक सर्वे किया जाएगा। सर्वे करने वाली टीम पोर्टल पर जानकारी अपलोड करेगी। इसके बाद इस जानकारी को संबंधित अधिकारी की ओर से सत्यापित किया जाएगा।

दरअसल, यहां प्रमुख स्थलों में शहर में सात प्राचीन नाथ मंदिर, आला हजरत के सालाना उर्स और रामनगर के जैन मंदिर और अहिच्छत्र में पर्यटक आते हैं। इन जगहों पर आने वाले पर्यटकों का अनुमानित आंकड़ा विभाग के पास रहता है, मगर वास्तविक संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसी जानकारी को जुटाने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने सर्वे के निर्देश दिए थे। 

पहले चरण में त्रिवटीनाथ मंदिर, आला हजरत, रामनगर के जैन मंदिर को चुना गया है। शनिवार को सर्वेयर यहां पर पहुंच गए। इन स्थलों पर एक घंटे में कितने पर्यटक आते हैं, इसकी जानकारी सर्वे टीम ने जुटाई है। सूचना पर्यटन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि जानकारी एकत्र कर वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सर्वे का सत्यापन करेंगे। 15 दिन के बाद दूसरे चरण में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि निर्धारित स्थलों का सर्वे किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: लोन दिलाने के नाम पर युवक से 45 हजार की ठगी, रुपए वापस मांगने पर दी दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी

संबंधित समाचार