मुरादाबाद : 16 हाईमास्ट लाइटों से जगमग होंगे महानगर के चौराहे
मुरादाबाद,अमृत विचार। जगमग लाइटों के साथ महानगर के चौराहों की रंगत बदलने की जुगत में लगा नगर निगम जल्द ही स्मार्ट सिटी की एक और योजना को धरातल पर उतार देगा। हाईमास्ट लाइट को लगाया जाना है। इसके लिए 16 चौराहे चिन्हित किए गए हैं। इन चौराहों पर जो लाइटें लगेंगी, यह आम लाइटों से …
मुरादाबाद,अमृत विचार। जगमग लाइटों के साथ महानगर के चौराहों की रंगत बदलने की जुगत में लगा नगर निगम जल्द ही स्मार्ट सिटी की एक और योजना को धरातल पर उतार देगा। हाईमास्ट लाइट को लगाया जाना है। इसके लिए 16 चौराहे चिन्हित किए गए हैं। इन चौराहों पर जो लाइटें लगेंगी, यह आम लाइटों से कुछ अलग होंगीं। अफसरों का दावा है कि इनकी रोशनी जब नजर आएगी तो यह बेहद आकर्षक होगी।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर को सुंदर और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम की तीन योजनाओं पर काम भी शुरू हो गया है। अब जिन नौ योजनाओं को ग्लोबल साइट पर डाला गया है, उनके भी जल्द शुरू किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। इनमें एक योजना हाई मास्ट लाइट जंक्शन की है। 11 लाख रुपये के बजट के साथ इस योजना के जरिए महानगर में 16 हाई मास्ट लाइट लगाई जाएंगी।
अलग-अलग स्थानों पर इन अत्याधुनिक लाइटों के जरिए चौराहों को जगमग किया जाएगा। तकनीकि तौर पर भी यह बेहद सुविधाजनक और डिजाइन के तौर पर काफी आकर्षित कर देने वाली होंगी। नोडल अधिकारी टीएन मिश्रा ने बताया कि लाइट का प्रकाश काफी होगा। इसके साथ ही जिस रंग की लाइट होगी, वह बेहद आकर्षक होगी। इसके जो पोल होंगे, वे भी काफी सुंदर और आकर्षक होंगे। नवंबर में इसके टेंडर जारी होने की कोशिश की जा रही है। उसके बाद तीन महीने में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
