Kanpur Dehat Crime: रनियां में पथराव व फायरिंग में 34 नामजद व 60 अज्ञात पर केस दर्ज...डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात के रनियां में पथराव व फायरिंग में 34 नामजद व 60 अज्ञात पर केस दर्ज

कानपुर देहात, अमृत विचार। रनियां क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम व फत्तेपुर रोशनाई गांव के कुछ युवकों के बीच बुधवार को मामूली विवाद गुरुवार को बवाल हो गया था। दो गुटों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग के साथ बमबाजी हुई थी। जिसमे 16 लोग घायल हुए थे।

उपद्रवियों ने सीओ को भी दौड़ा लिया था। बाद में भारी फोर्स ने पहुंचकर हालात पर काबू पाया था। रात भर फोर्स तैनात रहा। वहीं रनियां थाना प्रभारी की तहरीर पर दोनों गुटों के 34 नामजद व 50-60 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं बारह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बता दें कि बुधवार को आर्यनगर में गोलगप्पे के ठेले वाले से फत्तेपुर रोशनाई के लड़कों का मामूली बात पर विवाद हो गया था। एक पक्ष ने तहरीर देकर आठ लोगों के खिलाफ नामजद व दस अज्ञात पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गुरुवार की शाम राजेंद्र चौराहे पर आर्यनगर व फत्तेपुर रोशनाई के लड़कों के बीच मारपीट के साथ ही फायरिंग व बमबाजी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने छतों से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उपद्रवियों ने रास्ते से गुजरने वालों पर भी हमला कर सड़क किनारे दुकानों में तोडफोड़ की थी।

सूचना पर सीओ तनु उपाध्याय फोर्स के साथ पहुंची तो महिलाओं ने ईंट-पत्थर से उन्हें भी दौड़ा लिया था। जिसपर सीओ लौट गई थी। इस दौरान गांव में हालात बेकाबू रहे थे। आर्यनगर के लड़कों ने फत्तेपुर रोशनाई के एक दुकानदार की दुकान में तोड़फोड़ कर दी थी।

जिस पर दुकानदार को अपनी लाइसेंसी बंदूक से मोर्चा संभालना पड़ा था और छत पर जाकर कई राउंड फायरिंग की थी। दोनों पक्षों में 16 लोग घायल हुए थे। देर शाम एएसपी राजेश पांडेय पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे थे और हालात को काबू में किया था। वहीं रात भर भारी फोर्स गांव में तैनात रहा था।

शुक्रवार सुबह रनियां थाना प्रभारी महेंद्र सिंह की तहरीर पर आर्यनगर प्रथम फत्तेपुर रोशनाई निवासी संजय सेंगर, रवि उर्फ रविकांत गुप्ता, पियूष, सौरभ गुप्ता, छोटे गुप्ता, रीतेश सिंह, देवेंद्र, दीपू, हरिशंकर, लालू टांडिया, लालू, हरिकिशन, सुनील, कल्लू, गंगा सिंह, लल्लन, सौरभ, बाबू, अमन, विश्राम सिंह, मदन, बीपी सिंह उर्फ विश्वनाथ, धर्मेंद्र सिंह, चांद, हरसल, दीपक, पुलंदर मूसानगर निवासी पंकज, गोलू ठाकुर निवासी अलियापुर थाना रूरा व ज्ञानी ठाकुर, मुकुल, सचिन चौरसिया, प्रशांत ठाकुर, निखिल ठाकुर, शेरा निवासीगण अज्ञात समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, आपराधिक षड़यंत्र, मारपीट समेत 16 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सीओ सदर तनु उपाध्याय ने बताया कि मामले में आर्यनगर के बीपी सिंह, विश्राम सिंह, मदन सिंह, रीतेश सिंह, दीपक सिंह, देवेंद्र सिंह, बाबू, धर्मेंद्र सिंह, छोटे लाल गुप्ता, रविकांत गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पियूष गुप्ता व रामजी को गिरफ्तार कर लिया गया। ग्यारह आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा रहा है। वहीं घायल आरोपी रामजी को इलाज के बाद जेल भेजा जाएगा। 

गांव में भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे डीआईजी

गुरुवार को हुए बवाल के बाद गांव में आर्यनगर प्रथम व फत्तेपुर रोशनाई गांव में दहशत का माहौल हैं। पुलिस ने मामले में बारह लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर कई आरोपियों को चिंहित कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

शुक्रवार को डीआईजी कानपुर जोन जोगिंदर सिंह, एएसपी राजेश पांडेय, सीओ तनु उपाध्यास व भारी फोर्स के फतेहपुर रोशनाई गांव पहुंचे। उन्होंने बवाल की जगहों का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत कर जानकारी ली। डीआईजी ने निर्देश दिए कि उपद्रवियों को चिंहित कर सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे दोबारा इस तरह की घटना न होने पाए।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: खेरेश्वर घाट में गंगा नहाने गए तीन किशोर डूबे...एक की मौत, दूसरे को गोताखोरों ने बचाया, तीसरा लापता

 

संबंधित समाचार