Farrukhabad News: सपा कार्यकर्ता से भाजपा सांसद के पुत्र पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा कार्यकर्ता से भाजपा सांसद के पुत्र पर गाली-गलौज करने का आरोप

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। सपा कार्यकर्ता से भाजपा सांसद के पुत्र का गाली-गलौज व धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। सपा कार्यकर्ता ने भाजपा सांसद के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के संबंध में थाना अमृतपुर में तहरीर दी है। 

थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव कोला सोता के मजरा मियां पट्टी निवासी आदिराम राजपूत ने लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर के पक्ष में क्षेत्र में सजातीय लोगों से वोट देने की अपील की थी। शुक्रवार रात भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अर्पित राजपूत ने आदिराम राजपूत के मोबाइल नंबर पर फोन किया। अर्पित ने आदिराम से कहा कि सपा प्रत्याशी के पक्ष में कितने सजातीय लोगों को डायवर्ट कर लिया है। 

इस पर आदिराम ने कहा 4 मई 2024 को मतगणना में इसका पता चल जाएगा। अर्पित ने कहा कि वह फर्रुखाबाद वापस आ गए हैं। सुना है सातनपुर मंडी में दूसरे पक्ष के लोगों के पास बैठ रहे हो। सातनपुर मंडी आना तो पता चल जाएगा। इस पर आदिराम ने सही से बात करने की हिदायत दी। 

अर्पित ने गाली-गलौज कर मंडी आने पर देखने की धमकी दी। आदिराम राजपूत ने शनिवार को सांसद पुत्र अर्पित के खिलाफ गाली-गलौज व धमकी देने के संबंध में थाना अमृतपुर तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया हैं कि तहरीर मिली हैं। जांच के बाद पीड़ित को कार्रवाई करने का भरोसा दिया। सांसद के पुत्र अर्पित ने बताया कि आदिराम पूरे चुनाव तक पिता व उनको जगह-जगह गालियां देते रहे। चुनाव खत्म होने के बाद भी वह नहीं मान रहे थे। इसलिए समझाने के लिए फोन किया था। इस पर वह भी गाली-गलौज करने लगे। गुस्से में उन्होंने भी भला बुरा कह दिया।

ये भी पढ़ें- Etawah: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में डिवाइडर से टकराने के बाद लगी आग...एक यात्री की झुलसने से मौत

 

संबंधित समाचार