कासगंज: रात में चली दारू पार्टी...सुबह देखा तो पड़ा मिला बड़े भाई का शव, जानिए पूरा मामला

कासगंज: रात में चली दारू पार्टी...सुबह देखा तो पड़ा मिला बड़े भाई का शव, जानिए पूरा मामला

कासगंज, अमृत विचार: सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम जिनौल में तीन सगे भाइयों सहित पांच लोगों ने खेत में दारू पार्टी की। देशी शराब का सेवन कर चार लोग घर पर चले गए। एक युवक खेत में ही सो गया था। उसका शव  सुबह  खेत में पड़ा मिला। मृतक तीनों भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत का कारण शराब की डौज ज्यादा लेने से बताई जा रही है।

गांव जिनोल निवासी 55 बीर सिंह,50 वर्षीय धीरपाल सिंह, 45 वर्षीय उदयवीर सिंह, किशनवीर सिंह सगे भाइयों सहित पांच लोगों ने शुक़वार की रात खेत पर जाकर दारू पार्टी की। दारू पार्टी के बाद चार लोग घर पर चले गए। बीर सिंह खेत पर ही सो गया था। शनिवार की सुबह वह मृत अवस्था में पड़ा। ग्रामीणों ने बताया 25 वर्ष पूर्व बीर सिंह की  पत्नी और बच्चे छोड़कर चले गए थे। तीनों भाई शराब के आदी थे। बीर सिंह सुबह से ही शराब पीता था।

सिकंदरपुर वैश्य थाना इंस्पेक्टर ब्रजपाल सिंह ने बताया पांच लोगों ने मिलकर खेत पर जाकर शराब का सेवन किया था। चार लोग घर चले गए। बीर सिंह खेत पर ही सो गया। सुबह उसका शव पडा मिला है। ज्यादा प्रथम दृष्टता ज्यादा शराब की डौज लेने से मौत की घटना प्रतीत होती है।उसके शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- कासगंज: मामूली बात को लेकर नोरथा गांव में तमंचे से फायरिंग, वीडियो वायरल