बदायूं: गर्मी की वजह से 70 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत, परिवार में था अकेला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीषण गर्मी के कारण बुजुर्ग को आया था तेज बुखार, चिकित्सकों ने नहीं किया इलाज

बदायूं, अमृत विचार। भीषण गर्मी की वजह से जनहानि होनी शुरू हो गई है। अधिक गर्मी के कारण 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। अकेले रह रहे बुजुर्ग को तेज बुखार आया था। पड़ोसी चिकित्सक के पास ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने इलाज करने से इंकार कर दिया। इलाज के अभाव में डॉक्टर की दुकान पर ही उनकी मृत्यु हो गई। परिवार में सदस्य के नाम पर पोते की पुत्री को पड़ोसियों ने सूचित कर दिया है। उसके आने पर ही बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक थाना मुजरिया क्षेत्र में ग्राम कोल्हाई निवासी वेदराम पुत्र नाथूलाल उम्र 70 वर्ष मेहनत मजदूरी करके भरण पोषण करते थे। परिवार में मात्र एक परनातिन थी। जिसकी वह पांच वर्ष पूर्व उन्हें शादी कर दी। वह घर में अकेले ही रहते थे। स्वयं ही  खाना बनाकर पकाते  खाते थे। शनिवार को  उच्च तापमान होने के कारण उनके अंदर व्याकुलता व्याप्त हो गई। कई बार छाया में बैठकर उन्होंने हाथ पैर पानी से धुए।  

पड़ोसी ने हालात खराब होने पर गांव के निजी चिकित्सक के यहां उपचार हेतु ले जाया गया। निजी चिकित्सक ने बेदराम का तापमान नापा तो 107 डिग्री फॉरेनहाइट होने के कारण उपचार करने से इनकार कर दिया। इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई।  पड़ोसियों ने चारपाई लाकर वेदराम के शव को उठाकर उनके घर पर रख दिया। साथ ही मृतक के परनातिन को फोन से अवगत करा दिया। उसके आने के बाद ही बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बदायूं: मक्के की फसल के बचाव को कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, फसल पर आर्मी वर्म कीट का खतरा

संबंधित समाचार