बाराबंकी: नहर में मिला चार दिन से लापता छात्रा का शव
बाराबंकी। बाराबंकी में चार दिन पहले अपहृत हुई छात्रा का शव सोमवार को शारदा नहर में मिला है। नहर में शव मिलने से पूरे इलाके में हंड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत छात्रा के पिता ने बड्डूपुर थाने में रीवा -सीवा निवासी एक युवक के खिलाफ …
बाराबंकी। बाराबंकी में चार दिन पहले अपहृत हुई छात्रा का शव सोमवार को शारदा नहर में मिला है। नहर में शव मिलने से पूरे इलाके में हंड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत छात्रा के पिता ने बड्डूपुर थाने में रीवा -सीवा निवासी एक युवक के खिलाफ अपहृत का मुकदमा दर्ज कराया था।
कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम अमृतपुर मजरे बुढ़ना निवासी रामदुलारे की 17 वर्षीय पुत्री आशा देवी एक स्कूल की छात्रा है। वह 15 अक्टूबर को घर से रीवा-सीवा स्थिति जनसेवा केंद्र पर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फार्म भराने के लिए निकली थी। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंची। पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की। लोगों से मिली जानकारी पर पिता ने रीवा-सीवा निवासी राहुल वर्मा पुत्र प्रमोद वर्मा पर उसकी पुत्री को भगाकर ले जाने की तहरीर बड्डूपुर कोतवाली में दूसरे दिन दी थी।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी राहुल वर्मा को उसी रात उसके घर से पकड़ कर थाने पर लाकर पूछताछ की। तब से राहुल वर्मा पुलिस की सुरक्षा में था। सोमवार को छात्रा का शव कुर्सी थाना क्षेत्र के खेरिया गांव के निकट शारदा नहर में मिला।
शव मिलने की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान आशा पाल के रुप में की। घटनास्थल पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक आर एस गौतम, क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कुर्सी शशिकांत यादव पहुंच कर जांच करने में जुट गए। कोतवाली बड्डूपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
