बाराबंकी: सड़क हादसे में पांच माह की मासूम की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड्डूपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे मे पांच माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीतापुर जनपद के थाना रामपुर कला के ग्राम सेमरा निवासी सर्वजीत यादव सोमवार को …

बड्डूपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे मे पांच माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीतापुर जनपद के थाना रामपुर कला के ग्राम सेमरा निवासी सर्वजीत यादव सोमवार को बाइक से अपनी पत्नी दीपा यादव 20 वर्ष व पांच माह की पुत्री आरोही के साथ बाबागंज कस्बा में रिश्तेदारी में जा रहे थे।

घुंघटेर-बजगहनी मार्ग पर मगला प्रसाद मोड़ के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। बाइक सवार दंपती दूर जा गिरे और पांच माह की मासूम बच्ची मां के हाथ से छूट कर ट्राली के नीचे आ गई। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में ले लिया। घुंघटेर थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर ट्राली व चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार