मुरादाबाद : तकनीकी शिक्षा के साथ बच्चों को व्यक्तित्व विकास की दी जानकारी

बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

मुरादाबाद : तकनीकी शिक्षा के साथ बच्चों को व्यक्तित्व विकास की दी जानकारी

नगर संसाधन केंद्र पर ग्रीष्मावकाश में बच्चों को व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ

मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों को इन दिनों ग्रीष्मावकाश में शैक्षिक नवाचार के अन्तर्गत कम्प्यूटर व तकनीकी ज्ञान का प्रशिक्षण नगर संसाधन केंद्र गांधी पार्क में दिया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उन्हें व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी गई। 

परिवर्तन द चेंज संस्था के प्रमुख कपिल कुमार ने नगर संसाधन केंद्र के आईसीटी लैब में कंप्यूटर सीख रहे बच्चों से बातचीत की। उनमें आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही व्यक्तित्व विकास के गुण सिखाए। कपिल कुमार ने बच्चों को बताया कि आत्मविश्वास व्यक्ति के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।  उन्होंने सभी बच्चों से पूछा कि भविष्य में उन्हें क्या बनना है। बच्चों ने अपनी रुचि के अनुसार भविष्य की योजना बताई। जिस पर उन्होंने मार्गदर्शन दिया। 

 शैक्षिक नवाचार कार्यक्रम के संयोजक राहुल शर्मा ने बताया कि इस तकनीकी नवाचार कार्यक्रम में बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास और करियर काउंसलिंग पर भी कार्य किया जा रहा है। अब तक 45 बच्चे कैंप में अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार  नियमित रूप से नवाचार कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में राहुल शर्मा और कंप्यूटर अनुदेशक विष्णु भारद्वाज ने बच्चों को तकनीकी शिक्षा की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: सीबीआई अधिकारी बताकर अधिवक्ता की पत्नी से चार लाख की ठगी