मेरठ: होटल संचालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट, फाड़ी वर्दी, हाईवे पर घसीटा...जानें पूरा मामला
मेरठ। जिले के कंकरखेड़ा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक होटल संचालक व कर्मचारियों ने ट्रक हटवाने के विवाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की और वर्दी भी फाड़ दी। इसके अलावा उन्हें 20 मीटर तक हाईवे पर घसीटा गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। हालांकि पीड़ित ट्रैफिक कर्मियों ने थाने में तहरीर दी। यह घटना एनएच-58 हाईवे पर खड़ौली चौराहे के पास की है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात शोभापुर फ्लाईओवर के पास खड़ौली चौराहे से भी आगे तक लग गया। वहीं, दो ट्रैफिक पुलिस कर्मी जाम खुलवाने के लिए पहुंचे। इसी बीच मुजफ्फरनगर की तरफ से ट्रक आया और होटल के सामने रुक गया। उसे हटवाने के लिए दोनों पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए।
आरोप है कि होटल संचालक ने ट्रक हटवाने को लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। जिसके बाद आरोपी ने फोन कर अपने कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रैफिक कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। मामले की जानकारी के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना पर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया। वहीं, एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- सपा विधायक रफीक अंसारी गिरफ्तार, HC के आदेश पर पुलिस ने किया अरेस्ट
