बड़ा मंगल : मारुतिनंदन तुम्हारा अभिनंदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

-राजधानी में पहले बड़े मंगल को देखकर पुलिस यातायात विभाग ने बनाया रूटमैप

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल की शुरूआत हो चुकी है। 28 मई को पहला बड़ा मंगल मनाया जाएगा। बड़े मंगल की पूर्व संध्या पर शहर के सभी हनुमान मंदिरों को फूलों और लाइटों से सुशोभित किया जा चुका है। मंगलवार सुबह से मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की कतार और जगह-जगह भंडारे के पंडाल लगेंगे। यह देखकर पुलिस यातायात विभाग ने बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों के आसपास रूट डायवर्जन कर वैकल्पिक मार्गों का चयन किया किया है। हालांकि, सोमवार रात 12 बजे से आयोजन खत्म होने तक यह व्यवस्था शहर भर में लागू रहेगी। 

हनुमान मंदिर कककक

हनुमान सेत मंदिर के आसपास रहेगा डायर्वजन

दरअसल, ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगल पर बाबा नीम करौरी हनुमान सेतु मंदिर मे श्रद्धालुओं के आवागवन की सम्भावना पर आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए एक रूट प्लान बनाया गया है। जिसमें परिवर्तन चौक की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन नदवा रोड पर झूलेलाल पार्किंग तक आएंगे। लोग गाड़ी पार्क करके पैदल मंदिर तक जा सकेंगे।

वहीं,आईटी चौराहे की तरफ से यूनिवर्सिटी रोड होकर आने वाली गाड़ियां पेट्रोल पंप तिराहा से मुड़कर बंधा रोड स्मृति वाटिका होकर जाएंगी। यह पूरा रूट वन-वे किया गया है। उधर, स्मृति वाटिका की तरफ से आने वाले वाहन न्यू हैदराबाद तिराहा से दाहिने मुड़कर संस्कृत भवन के सामने से होकर आईटी चौराहा पहुंचेंगे। फिर लखनऊ यूनिवर्सिटी रोड से हनुमान मंदिर तक पहुंचेंगे।

बड़ा मंगल कककककक

अलीगंज हनुमान मंदिर क्षेत्र में रहेगी यह व्यवस्था

डीसीपी ट्रैफिक अतिरिक्ति प्रभारी कमलेश दीक्षित के मुताबिक, आईटी आईटी चौराहा से वाहन चालक निरालानगर ओवरब्रिज से कपूरथला की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन चालक निरालानगर तिराहा से बाएं 8 नंबर चौराहा होते हुए डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज, अल्कापुरी तिराहा होकर पुरनिया चौराहा की तरफ जाएंगे। वहीं, अलीगंज की तरफ से आने वाले वाहन चालक कपूरथला चौराहा नहीं जाएंगे। यह सभी वाहन चालक सहारा तिराहा से टावर के पीछे होते हुए साईं मंदिर तिराहा होकर निरालानगर ओवरब्रिज से जा सकेंगे।

उधर, महानगर से छन्नीलाल चौराहा पहुंचने वाले वाहन चालक कपूरथला चौराहा नहीं जा सकेंगे। इन्हें वायरलेस चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। साईं मंदिर तिराहा से गाड़ियां प्रगति बाजार के पीछे सहारा टावर होकर जाएंगी। पुरनिया से अल्कापुरी तिराहा आने वाली गाड़ियां डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज होकर जाएंगी।

संबंधित समाचार