शाहजहांपुर: रेलवे संपत्ति की चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार
शाहजहांपुर,अमृत विचार: रेलवे सुरक्षा बल ने छापेमारी के दौरान पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से दस क्विंटल मक्का व पेंनड्रोल बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
पिछले लंबे समय से रोजा रेलवे साइडिंग से खाद्यान्न चोरी की सूचनाएं रेलवे के उच्च अधिकारियों को मिल रही थी। जिसकी रोकथाम एवं शातिर चोरों की गिरफ्तारी एवं धरपकड़ के लिए रोजा आरपीएफ के कार्यवाहक चौकी प्रभारी वीरभद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चालक सहित तीन शातिर चोरों को उस समय दबोच लिया जब वे रेलवे सम्पत्ति की चोरी कर बेचने की फिराक में थे।
चोरों से पूछताछ के दौरान दो अन्य साथियों के चोरी में शामिल होने की जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर दस क्विंटल मक्का एवं पेंड्रोल क्लिप के साथ विनोद कुमार प्रजापति, राजीव कुमार गुप्ता, शिवम् कुमार निवासी मठिया कालोनी व आदर्श नगर कालोनी निवासी राजीव कुमार गुप्ता कबाड़ी, राममोहन गुप्ता को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उक्त सभी आरोपियों ने बताया कि चोरी का मक्का एवं पेनड्रोल क्लिप रेलवे से चोरी कर लिए जा रहे थे। माल की बिक्री होने से पूर्व भी हम लोग पकड़ लिए गए।
घटना के संबंध में रोजा के कार्यवाहक चौकी प्रभारी वीरभद्र सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से रेलवे साइडिंग से खाद्यान्न चोरी होने की सूचनाएं मिल रही थी। जिसकी रोकथाम के लिए जगह-जगह छापेमारी का पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ 3 आरपी (यूपी) एक्ट व 153 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया गया है।
यह भी पढ़ें-शाहजहांपुर: रेलवे संपत्ति की चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार
